नई दिल्ली ।। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी सोमवार को दी। 

सूत्रों के अनुसार अजित सिंह के संप्रग में आने के साथ उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्हें नागरिक उड्डयन विभाग दिया जा सकता है, जिसके वह इच्छुक भी हैं।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि अजित सिंह ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संप्रग में शामिल होने की इच्छा प्रकट की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

अजित सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में रालोद के पांच सदस्य हैं। इसके संप्रग में शामिल होने से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मदद मिल सकती है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here