नई दिल्ली ।। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को जानना चाहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे एक अधिकारी के स्थानांतरण में हस्तक्षेप करेंगे। 

दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “मैं आडवाणीजी से पूछना चाहूंगा कि क्या वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री से यह कहेंगे कि वह येदियुरप्पा के खिलाफ जांच कर रहे अधिकारी के स्थानांतरण आदेश को रद्द कर दें।”

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार ने जांच की जिम्मेदारी एक ऐसे व्यक्ति को सौंपी है, जो येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है।

रपटों के अनुसार, पूर्व लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े ने शुक्रवार को वी. सदानंद गौड़ा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जीवन कुमार वी. गांवकर को स्थानांतरित करने का आरोप लगाया था। वी. गांवकर लोकायुक्त के साथ काम करते थे और येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे थे।

राज्य सरकार ने गांवकर के स्थान पर बेंगलुरू के एडीजीपी (अपराध एवं तकनीकी सेवा) सत्यनारायण राव एच.एन. की नियुक्ति की है।

हेगड़े ने आरोप लगाया है कि यह स्थानांतरण, येदियुरप्पा के खिलाफ जांच को रफादफा करने की एक कोशिश है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here