लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अब पूरे दमखम से जुट गई है। हाल ही में पार्टी की जन स्वाभिमान यात्राएं खत्म हुई थीं और अब पार्टी ‘भाजपा लाओ देश बचाओ’ अभियान की तैयार कर रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरूवार को सहारनपुर से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि गडकरी सहारनपुर की बेहट विधानसभा में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर इस अभियान की शुरूआत करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन जनसभाओं में केन्द्रीय नेता भी शामिल होंगे। साथ ही इन जनसभाओं के जरिए प्रदेशवासियों को मायावती सरकार के बेकार प्रशासन और प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here