उज्जैन, Hindi7.com ।। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपना आपा खोते हुए रविवार को उज्जैन में काला झण्डा दिखा रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जब दिग्गी को काले झंडे दिखाए, तो इससे वह नाराज हो गये और भाजयुमो कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दिग्विजय सिंह रात करीब 10.45 बजे उज्जैन से राघौगढ़ (गुना) जा रहे थे।

खबर के मुताबिक, दिग्विजय सिंह निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शनिवार रात को ही उज्जैन आए थे। रविवार की सुबह महाकालेश्वर का दर्शन करने के बाद वह मंगलनाथ मंदिर जा रहे थे। इसी रास्ते में पड़ने वाले जूना सोमवारिया में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की भीड़ खड़ी थी। जब श्री सिंह की गाड़ी धीमी हुई, तो कार्यकर्ताओं ने शर्ट में छिपाकर रखे काले झंडे को निकाल कर उनकी तरफ फेंक दी।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं के इस हरकत से नाराज दिग्विजय सिंह गाड़ी से उतरे और कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। पीछे से आ रहे कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी गाड़ियों से उतरकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर टूट पड़े। इसके बाद तो नजारा देखने लायक था। दोनों ओर से जमकर मार-पिटाई हुई।

एक घायल भाजयुमो कार्यकर्ता जयंत राव ने आरोप लगाया है कि “दिग्विजय सिंह ने मुझे चांटे मारे और अपने कार्यकर्ताओं को आदेश दिया कि वे सब हमारे ऊपर हमला करें।” इस पर सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अनंत नारायण मीणा, जयसिंह दरबार और उनके साथियों ने लाठी, चाकू, बेसबॉल बेट और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। उधर, नगर भाजपा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी के नाम एक ज्ञापन दिया है, जिसमें हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here