नई दिल्ली ।। चीन के शहर ओरडोस में तीन सितम्बर से शुरू हो रही प्रथम एशियाई पुरुष चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत का पहला मुकाबला उद्घाटन के दिन मेजबान चीन के साथ होना है।

खेल दिवस के अवसर पर अर्जुन पुरस्कार से नवाजे गए अनुभवी कप्तान राजपाल सिंह के नेतृत्व में यह मुकाबला जीतकर भारतीय टीम उम्दा आगाज करना चाहेगी क्योंकि आगे उसे और भी मजबूत टीमों से भिड़ना है।

प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितम्बर तक होगा। पुरुषों की प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हो रहा है जबकि तीन सितम्बर से ही महिला टीमें इसी शहर में प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेंगी। इसमें छह पुरुष और चार महिला टीमें खेलेंगी।

महिला चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन बीते वर्ष दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में हु था। इस वर्ष महिला वर्ग में चीन, दक्षिण कोरिया, भारत और जापान की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

पुरुष वर्ग में एशियाई हॉकी की छह शीर्ष टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी। इसमें एशियाई चैम्पियन पाकिस्तान, मलेशिया, भारत, दक्षिण कोरिया, जापान और मेजबान देश की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

पुरुष वर्ग में भारत का पहला मैच तीन सितम्बर को चीन के साथ है जबकि चार सितम्बर को उसे जापान से, छह सितम्बर को कोरिया से, सात सितम्बर को मलेशिया से और नौ सितम्बर को पाकिस्तान से भिड़ना है। 11 सितम्बर को प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

महिला वर्ग में भारतीय टीम का पहला मुकाबला चार अगस्त को दक्षिण कोरिया से होना है जबकि छह सितम्बर को वह जापान से भिड़ेगी। आठ सितम्बर को भारतीय टीम चीन से खेलेगी। 10 सितम्बर को कांस्य पदक के लिए और खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय पुरुष टीम :

गोलकीपर : भरत छेत्री, पीआर श्रीजेश

डिफेंडर : रुपिंदर पाल सिंह, हरप्रीत सिंह

मिडफील्डर : गुरबाज सिंह, इग्नेस टिर्की, मनप्रीत सिंह, मंजीत कुल्लू

फारवर्ड : राजपाल सिंह, दानिश मुज्तबा, सरवनजीत सिंह, एसवी सुनील, रवि पॉल, गुरविंदर सिंह चांडी, रोशन मिंज, युवराज वाल्मीकी।

स्टैंडबाई : कमलदीप सिंह, वीआर रघुनाथ, विकास शर्मा, वीरेंद्र लाकरा, मंदीप अंतिल और चिंगलेनसाना सिंह कांगूजाम।

भारतीय महिला टीम :

गोलकीपर : योगिता बाली, सविता

डिफेंडर : जॉयदीप कौर, जसप्रीत कौर, टीएच.पिंकी देवी

मिडफील्डर : रितु रानी, असुंता लाकड़ा, किरणदीप कौर, मुक्ता प्रवा बार्ला, दीपिका, किरन दहिया

फारवर्ड : सबा अंजुम [कप्तान], जसजीत कौर हांडा, पूनम रानी, वंदना कटारिया, रानी, टीएच.अनुराधा देवी, सौंदर्य येनडाला

स्टैंडबाई : राजानी एटीमारपु [गोलकीपर], प्रीति सुनीला किरो [डिफेंडर], सुशीला चानू [मिडफील्डर], दीप ग्रेस इक्का [मिडफील्डर], रोसेलिन डंग डंग, लिलिमा मिंज, रश्मि सिंह [फॉरवर्ड]।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here