औरंगाबाद (बिहार) ।। बिहार के औरंगाबाद जिले के जमहोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक सहायक पुलिस निरीक्षक को एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार एक मामले की जांच के दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक मंडल सादे लिबास में मोर डेहरी गांव में पहुंचा और गांव की ही एक महिला के साथ उसी के घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और उसकी जमकर पिटायी कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक ए़ सिद्धार्थ जैन ने शनिवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी सम्बंधित थाने में दर्ज करा दी गई है और घायल पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी एसआई जम्होर थाना में कार्यरत हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here