पटना ।। बिहार की राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड पर स्थित राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर इस साल लोकपर्व छठ के गीत नहीं गूंजेंगे।

छठ के मौके पर लोगों की चहल-पहल से भरा रहने वाला यह आवास इस बार इस अवसर पर सूना-सूना रहेगा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्य मीडिया प्रभारी रणधीर यादव ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने पति व सांसद और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के दिल्ली स्थित सरकारी आवास 25, अकबर रोड पर ही छठ पर्व मनाएंगी।

उल्लेखनीय है कि लालू और राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर प्रतिवर्ष छठ मनाया जाता था। राबड़ी देवी पूरे भक्ति भाव से छठ पूजा करती हैं, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ करता हैं।

छठ पर्व के मौके पर भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के लिए उनके सरकारी आवास में एक तालाब का भी निर्माण करवाया गया है। छठ के मौके पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता रहा है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here