पटना ।। बिहार में मुख्य सचिव अनुप मुखर्जी सहित राज्य के नौ वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार मुख्य सचिव के अलावा महानिदेशक (होमगाार्ड) यू़ एस़ दत्त, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) राज्यवर्धन शर्मा, निगरानी ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक कुमुद कुमार वर्मा, होमगार्ड और अग्निशमन सेवा के महानिरीक्षक शहाब अख्तर, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे श्याम कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी विजय कुमार शर्मा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इनके अलावा समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव नृपति मंडल और पर्यावरण एवं वन विभााग के संयुक्त सचिव जगदीश प्रसाद सिन्हा भी शुक्रवार को सेवा से मुक्त हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के रूप में शुक्रवार को ही नवीन कुमार पदभार ग्रहण कर लेंगे।

इधर, अन्य खाली पदों को भरने के लिए मुख्यालय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इन पदों को भरने के लिए तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इन रिक्त हुए पदों पर जल्द ही अधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here