नालंदा (बिहार) ।। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नालंदा के राजगीर में घूमने आये एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उससे और उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पुलिस के अनुसार अमेरिका का युवक एलेक्स और फ्रांस की युवती क्लबो बुधवार की शाम विपुलाचलगिरी पहाड़ से घूमकर वापस राजगीर लौट रहे थे कि रास्ते में असामाजिक तत्वों ने फ्रांसीसी युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में एक पर्यटक के हाथ की हड्डी भी टूट गई है।

इधर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने गुरुवार को बताया कि पर्यटकों ने राजगीर थाना में एक मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों की पहचान कर ली गई है जिसमें से दो को गिरतार कर लिया गया है। तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here