चंडीगढ़ ।। चंडीगढ़ नगर निगम के 26 वार्डो के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारियों ने यहां दी।

114 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले इस केंद्र शासित क्षेत्र में 452 मतदान केंद्रों पर सर्दी के कारण शुरुआती आधे घंटे के दौरान मतदान की गति धीमी रही। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ।

नगर निगम के 26 वार्डो के लिए चुनावी मैदान में उतरे 152 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शनिवार के मतदान में होना है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) गठबंधन के बीच है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कुछ छोटे दल और निर्दलीय भी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

36 सदस्यीय नगर निगम में 26 निर्वाचित पार्षद, नौ नामित पार्षद और स्थानीय सांसद शामिल होते हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल चंडीगढ़ के सांसद हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here