नई दिल्ली ।। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने यमुना से सटे निचले इलाकों को खाली करा लिया है। हरियाणा के हथिनीकुण्ड बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

पूर्वी दिल्ली स्थित गांधीनगर केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि जल स्तर 204.64 मीटर तक पहुंच गया है और इसके 204.83 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। हम लोगों ने आपातकालीन योजनाएं तैयार कर रखी हैं।

हथिनीकुण्ड बैराज से मंगलवार को 6,22000 क्युसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। दिल्ली के राजस्व मंत्री ए.के. वालिया ने कहा है कि सिंचाईं और बाढ़ नियंत्रण विभाग के नियंत्रण कक्ष यमुना के दोनों तरफ कार्य कर रहे हैं। हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here