जम्मू ।। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा [एलओसी] पर एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकी पर भारी गोलीबारी की।
सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले के मेंढर में कृष्णाघाटी इलाके में भारतीय चौकी पर गुरुवार देर रात गोलीबारी की गई। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलीबारी की गई। कुछ समय इंतजार करने के बाद भारतीय सैनिकों की ओर से भी जवाबी गोलीबारी की गई। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई।
सेना के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “स्पष्टतौर पर यह युद्धविराम के नियमों का उल्लंघन है।”