इंदौर ।। दीपावली के दिन लोग अपने घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनाकर खाते हैं लेकिन इंदौर शहर के चिड़ियाघर में भी दीपावली के दिन जश्न का माहौल रहेगा। इस दिन यहां जानवरों की पंसद का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनके लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक शाकाहारी जानवरों को एक तरफ जहां मिठाई खाने को मिलेगी वहीं दूसरी ओर मांसाहारी जानवरों के लिए मांस का इंतजाम किया जाएगा। दीपावली के दिन चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार दीपावली के दिन चिड़ियाघर दीपों से रोशन तो होगा ही इस दिन चीतल, बंदर, नीलगाय सहित अन्य शाकाहारी जानवरों के लिए मिठाई का इंतजाम रहेगा, वहीं मांसाहारी जानवरों को भी उनकी पसंद का आहार मिलेगा।

चिड़ियाघर में पांच दिनों तक दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे, साथ ही प्रबंधन की यह कोशिश है कि तेज ध्वनि वाले पटाखों से जानवरों को दूर रखा जाए।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here