रांची ।। झारखण्ड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में सोमवार तड़के एक बस व एक अन्य वाहन की टक्कर में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और 20 घायल हुए हैं।

रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुंडु इलाके में स्थित सूर्या मंदिर के नजदीक तड़के तीन बजे बस व अन्य वाहन (ट्रेलर) के बीच टक्कर हो गई। बस में 45 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

बस जमशेदपुर से बिहार के आरा जिले के लिए जा रही थी। बुंडु के नजदीक सर्पिलाकार सड़क मार्ग है, जहां बस, ट्रेलर से टकरा गई।

घायलों को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 17 की हालत गम्भीर है।

मुंडा सोमवार सुबह ही कोलकाता से रांची पहुंचे हैं। वह रांची पहुंचते ही सीधे आरआईएमएस में दाखिल घायलों से मिलने के लिए पहुंचे।

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here