श्रीनगर ।। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे अधिक सर्द रात दर्ज की गई, जबकि सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

स्थानीय मौसम विभाग में निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस से कहा, “आज (सोमवार) राज्य में सबसे ठंडा स्थान लद्दाख का लेह कस्बा था। यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

उन्होंने बताया, “करगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। जबकि न्यूनतम तापमान गुलमर्ग में शून्य से 10.2 डिग्री एवं पहलगाम में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने की सम्भावना है।

लोटस ने कहा, “हमें यहां अगले पांच दिनों तक बारिश एवं हिमपात होने की आशा नहीं है। इसका अर्थ यह हुआ कि न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी क्योंकि रात में घाटी एवं लद्दाख क्षेत्र में आसमान साफ रहेगा।”

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here