बहराइच ।। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के नजदीक के गांवों में लोगों पर जारी तेंदुए के हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से हाथापाई कर उन्हें घंटों तक बंधक बनाए रखा।

आजादनगर गांव में मंगलवार को रामू (30) पर तेंदुए के हमले से गुस्साए लोगों ने डिप्टी रेंजर और वन रक्षक के साथ हाथापाई कर उन्हें बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुआ जंगल के बाहर आकर आए दिन ग्रामीणों पर हमले कर रहा है, लेकिन वन अधिकारी उचित बंदोबस्त नहीं कर रहे हैं। बीते एक महीने में तेंदुए ने पांच-छह ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया जबिक दो को मार डाला।

बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आर.के.सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस के दखल के बाद देर रात वन अधिकारियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया जा सका।

उन्होंने कहा कि तेंदुआ फिलहाल गन्नों के खेतों में छिपा बैठा है। उसे वापस जंगल में भेजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

अधिकारियों के मुताबिक कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में करीब 32 तेंदुए हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here