yashwant-sinha-left-bjp
Picture Credit -

भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता यशवंत सिंहा ने भारतीय जनता पार्टी से सन्‍यास की घोषणा कर दी। एक समय भाजपा के केद्रीय संगठन का हिस्‍सा रहे यशवंत सिंन्‍हा पिछले कई दिनों से बागी तेवर में थे। शुक्रवार 21 अप्रैल को मिशन 2019 के तहत भाजपा को हटाने के उद्देश्‍य से पटना में हो रहे एक सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेते हुए उन्‍होंने यह घोषणा की।

उन्‍होंने कहा कि वैसे तो चार साल पहले से ही मैं सक्रिय राजनीति का हिस्‍सा नहीं हूं लेकिन आज से मैं भाजपा के सभी पदों और सभी संबंधों से खुद को मुक्‍त करता हूं। साथ ही मैं दलगत राजनीति से भी सन्‍यास लेता हूं। आज के बाद मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं रहेगा। मैं खुद को चुनावी राजनीति से अलग करता हूं।

उन्‍होंने देश की स्‍थिति को बहुत चिंताजनक बताया है। यशवंत सिन्‍हां ने कहा कि गुजराज चुनाव के कारण संसद के सत्र को छोटा कर दिया गया। यह बहुत ही चिंताजनक बात है और इससे देश को बचाना अब हमारी जिम्‍मेदारी है। आज देश में जो हो रहा है उसके खिलाफ हम खड़े नहीं हुए तो आने वाली पीडि़यां हमें माफ नहीं करेंगी।

यशवंत सिन्‍हां इससे पहले भी नोटबंदी और जीएसटी के फैसले को लेकर भाजपा को घेर चुके हैं।

हिंदी जगत से जुड़ी ऐसी अनोखी जानकारी पाने के लिए like करें हमारा Facebook पेज

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here