Sushma Swaraj-महिला मुख्यमंत्री

भारत दुनिया का अबतक का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत की राजनीति में महिलाओं को भी बारबर अधिकार प्राप्त है। क्या आप जानते हैं अबतक भारत में कितनी महिला मुख्यमंत्री बन चुकी है? भारत के उन सभी महिला मुख्यमंत्री से जुड़े तथ्य को आप यहां जान सकते है।
भारत में कई राज्य आज भी है जहां आज तक किसी महिला ने मुख्यमंत्री तक का सफल तय नहीं किया है। हलांकि कई राज्यों में महिलाओं ने राजनीति में काफी उंचाई तक अपना नाम पहुंचाया है।

सुचेता कृपलानी

श्रीमती सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश की और देश की पहली महिला थी जिन्होनें मुख्यमंत्री के कुर्सी तक का सफर तय किया था। सुचेता कृपलानी कांग्रेस पार्टी की नेत्री थी। सुचेता कृपलानी ने स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्स लिया था। अक्टूबर 1963 से मार्च 1967 तक सुचेता कृपलानी ने मुख्यमंत्री के पद को संभाला था।

नंदिनी सत्पथी

नंदनी सत्पथी देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री थी। नंदिनी ओडिसा में 1973 में मुख्यमंत्री बनी थी। नंदिनी 3 वर्षो तक ओडिसा की मुख्यमंत्री रही नंदिनी कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई थी।

शशिकला काकोडकर

शशिकला काकोडकर गोआ राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। शशिकला काकोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के साथ जुड़ी हुई थी। शशिकला काकोडकर 1973 में मुख्यमंत्री बनी थी। 1979 तक शशिकला काकोडकर गोआ की मुख्यमंत्री रही। यह देश की पहली गैर कांग्रेसी महिला मुख्यमंत्री रही थी।

shashikala kakodkar-महिला मुख्यमंत्री

अनवरा तैमूर

अनवरा तैमूर भारत की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री दिसंबर 1980 में बनी थी। तैमूर लगभग एक वर्ष तक असम की मुख्यमंत्री रही थी। अनवरा तैमूर देश कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई थी।

जया जायललिता

जया जायललिता पहली बार 1991 में मुख्यमंत्री बनी थी। बाद में वो कई बार मुख्यमंत्री बनी। जयललिता को एक मजबूत नेता के रूप मे माना जाता था। जयललिता को एम जी रामचंद्रन का उत्तराधिकारी माना जाता था। जयललिता भी फिल्म अभिनेत्री रह चुकी थी।

मायावती

मायावती देश की पहली दलित महिला है जो मुख्यमंत्री बनी। मायावती बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख है। मायावती कई बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी। मायावती कांशीराम की उत्तराधिकारी मानी जाती है। मायावती की पार्ट बसपा एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी है।

mayawati-महिला मुख्यमंत्री

राजिंदर कौर भट्ठल

राजेन्द कौर भट्ठल पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। राजिंदर कौर भट्ठल कांग्रेस पार्टी की नेत्री थी। यह काफी कम समय के लिये 1996 में पंजाब की मुख्यमंत्री बनी थी।

rajinder-kaur-bhattal-महिला मुख्यमंत्री

राबड़ी देवी

राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। राबड़ी देवी 1997 में पहली बार मुख्यमंत्री बनी। राबड़ी देवी पहले राजनीति में सक्रिय नहीं थी। लालू यादव के चारा घोटाला में आरोपी बनने के बाद में लालू यादव की जगह पर राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनी। राबड़ी देवी 1997 से 2005 तक बिहार की मुख्यमंत्री रही।

सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। सुषमा स्वाराज बीजेपी की तरफ से भी मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला मुख्यमंत्री थी। सुषमा स्वराज बतौर मुख्यमंत्री काफी कम दिनों तक ही पद पर रह सकी। दिल्ली सहित देश भर में उत्पन्न हुए प्याज की संकट के कारण उनकी पार्टी दिल्ली में चुनाव हार गयी।

शीला दीक्षित

शीला दीक्षित पहली बार 1998 में मुख्यमंत्री बनी इसके बाद वो लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी। सबसे अधिक दिनोंतक महिला मुख्यमंत्री बनने का रिकॉड शीला दीक्षित के नाम दर्ज है। शीला दीक्षित कांग्रेस पार्टी की नेत्री है।

Sheila-Dixit

उमा भारती

उमा भारती मध्यप्रदेश की 2003 में पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। दुर्भाग्यवश एक केस में गिरफ्तारी वारंट जारी हो जाने के बाद उमा भारती को अपना पद त्यागना पड़ा। उमा भारती 1 वर्ष तक मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रही।

वसुंधरा राजे सिंधिया

वसुंधरा राजे सिंधिया 2003 में राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। 2003 से 2008 और फिर 2013 से 2018 तक वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की मुख्यमंत्री रही। वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान के राजधराने की बहु भी रही है।

Vasundhara-महिला मुख्यमंत्री

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी 2012 में पहली बार बंगाल की मुख्यमंत्री बनी पिछले 9 वर्ष से ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री है। ममता बनर्जी को अग्नी कन्या कहा जाता है। ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक जीवन में काफी संधर्ष किया है। पहले ममता बनर्जी कांग्रेस पार्टी में थी। बाद में ममता ने अपना अलग पार्टी का गठन कर लिया जिसका नाम AITMC  है। ममता बनर्जी ने 30 वर्ष पुरानी वाम मोर्चा सरकार को हटा कर सत्ता प्राप्त की थी।

mamta-banerjee-महिला मुख्यमंत्री

आनंदी बेन पटेल

आनंदी बेन पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री वर्ष 2014 में बनी। आंनदी बेन पटेल ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद खाली हुए पद को भरा था। वर्ष 2017 तक वो मुख्यमंत्री रही। आनंदी बेन पटेल को बाद में राज्यपाल बना दिया गया।

anndi-ben-महिला मुख्यमंत्री
4.4/5 - (12 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here