भोपाल ।। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम को ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव को यह पुरस्कार प्रदान किया।

इस मौके पर सहाय ने प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा पर्यटन विकास के लिए उसकी ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की।

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. यादव ने निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व परियोजनाओं का ब्यौरा दिया। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र की असीम सम्भावनाओं की चर्चा की और प्रदेश में पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी चर्चा की। डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश राज्य निगम द्वारा एक व दो फरवरी, 2012 को फिक्की के सहयोग से आयोजित होने वाले निवेशक सम्मेलन की जानकारी देते हुए सभी से इस आयोजन में शामिल होने की भी अपील की।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here