pmo office hindi celebration
Picture credit - republicworld.com

नई दिल्ली ।। प्रधानमंत्री कार्यालय में 1 से 15 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कार्यालय में हिंदी के प्रयोग के प्रति अनूकूल और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के उद्देश्य से ‘प्रतिदिन एक शब्द सीखिए’ शीर्षक के अंतर्गत अंग्रेजी के ‘रोज़’ शब्द का पर्याय विभिन्न भारतीय भाषाओं में कार्यालय के इंटरनेट पोर्टल पर अपलोड किया गया।

छह सितम्बर को हिंदी निबंध, आठ को हिंदी काव्य पाठ तथा 12 सितम्बर को हिंदी भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में हिंदीभाषी तथा अहिंदीभाषी कर्मचारियों ने भाग लिया।

काव्य पाठ तथा भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतियोगियों ने मानवता, राष्ट्रीय एकता, वसुधैव कुटुम्बकम्, भारतीय संस्कृति, कन्या भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार, भूमंडलीकरण आदि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर अपनी कविताओं और भाषणों के द्वारा वातावरण को जीवंत बना दिया।

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here