मुम्बई ।। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को गिरावट का रुख देखा गया।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गिरावट के साथ 15,739.05 पर खुला। सुबह करीब 10.27 बजे यह गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 15,709.97 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को यह 15881.14 अंकों पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी गिरावट के साथ 4712.80 पर खुला। लगभग इसी समय यह 4,704.25 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को निफ्टी 4763.25 पर बंद हुआ था।