Picture credit : bollywoodtabloid.live

हाल ही में बॉलीवुड के कपूर खानदान पर श्रीदेवी की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था और अब इनके घर जल्‍द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। खबरों की मानें तो बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर जल्‍द ही अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं।

लंबे समय से सोनम कपूर और दिल्‍ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अगले ही महीने दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर के मीडिया में आते ही सोनम और आनंद की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने इनकी शादी से जुड़ी बेहद अहम जानकारी दी है। इसके मुताबिक अब सोनम और आनंद की शादी में कुछ बदलाव किए हैं।

सोनम और आनंद की शादी में बड़ा बदलाव

सोनम अपने दिल्‍ली के ब्‍वॉयफ्रेंड से पहले 6-7 मई को शादी करने वाली थी लेकिन अब शादी की डेट बदल गई है। खबरों की मानें तो अब इन दोनों की शादी 7-8 मई को हो सकती है। हालांकि, कपूर फैमिली की तरफ से अभी तक शादी की डेट की पुष्टि नहीं की गई है।

Picture credit : womansera.com

कुछ ऐसी होगी सोनम की शादी

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के लिए तीन बड़े फंक्‍शन रखे जाएंगें और इन्‍हें तीन अलग-अलग जगहों पर ही आयोजित किया जाएगा। सोनम की शादी की संगीत सेरेमनी उनकी सहेली सम्‍युक्‍ता नायर के फाइव स्‍टार होटल में रखी जाएगी।

संगीत सेरेमनी के लिए फराह खान खुद कपूर फैमिली के मेंबर्स के डांस परफॉर्मेंस को कोरियोग्राफ करेंगीं।

संगीत सेरेमनी पर होने वाली सभी परफॉर्मेंस में सोनम के पैरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर की परफॉर्मेंस सबसे खास होगी। खबरों की मानें तो दोनों ही अपनी परफॉर्मेंस को बेस्‍ट बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। करन जौहर भी संगीत पर डांस करने वाले हैं।

Picture credit : indianspice.co.za

मेहंदी सेरेमनी

सोनम की शादी की मेहंदी का फंक्‍शन उनके बांद्रा के लग्‍जरी डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट में होगा। सोनम के इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 35 करोड़ बताई जा रही है और ये 7 हज़ार स्‍क्‍वेयर फीट में फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट में एक बहुत बड़ा हॉल है जिसे मेहंदी सेरेमनी के लिए खासतौर पर सजाया जाएगा।

शादी का वैन्‍यू

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम और आनंद आहूजा की शादी की रस्‍में उनकी बांद्रा स्थित पैतृक हवेली में की जाएंगीं। ये हवेली 55 हज़ार स्‍क्‍वेयर फीट में फैली है और इसमें एक बड़ा सुंदर सा पूजा घर भी है।

इससे पहले खबर थी कि सोनम और आनंद भी विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे और इनक शादी लंदन में होने वाली थी। लेकिन अब सोनम की दादी की खराब तबियत की वजह से शादी मुंबई में ही होने वाली है।

आपको बता दें कि जिससे बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर शादी करने वाली हैं वो दिल्‍ली के बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद और सोनम एक-दूसरे को लंबे अरसे से जानते हैं और सालों तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

हिंदी जगत से जुड़ी ऐसी अनोखी जानकारी पाने के लिए like करें हमारा Facebook पेज

4.7/5 - (4 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here