नई दिल्ली ।। दिल्ली में मंगलवार की सुबह सर्द रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे कोहरे से मामूली राहत रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पूरा शहर हल्के कोहरे की चादर से ढका हुआ है। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई, जो सोमवार की तुलना में बेहतर थी।”

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार का दिन साफ रहेगा लेकिन दिनभर सर्द हवाएं चलती रहेंगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा कि शाम तक कोहरा फिर लौट आएगा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here