Picture credit : scooptimes.com

ऋतिक रोशन आज बहुत बड़े सुपरस्‍टार बन चुके हैं और अगर उनके स्‍टारडम की बात की जाए तो वो अपने पिता से ज्‍यादा सफल रहे हैं। ऋतिक का जादू दर्शकों पर उनकी पहली ही फिल्‍म से चल गया था और उसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है।

ऋतिक ने ही देश की पहली सुपरहीरो फिल्‍म कृष में काम किया था और इसके बाद से उनकी सक्‍सेस और करियर में चार चांद लग गए। कृष के 3 सीक्‍वल बन चुके हैं और सभी बहुत सफल रहे हैं।

ऋतिक ने अब तक कई फिल्‍मों में काम किया है और हर अन्‍य एक्‍टर की तरह उनकी लिस्‍ट में भी कई हिट और फ्लॉप फिल्‍में आई हैं। आज हम आपको ऋतिक की फ्लॉप फिल्‍मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मिशन कश्‍मीर

संजय दत्त स्‍टारर इस फिल्‍म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा मुख्‍य भूमिका में थे। ये फिल्‍म भले ही दर्शकों को कुछ ज्‍यादा रास ना आई हो लेकिन फिल्‍म के गानों को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्‍म में ऋतिक ने संजय दत्त के बेटे का किरदार निभाया था।

मोहनजोदड़ो

इस फिल्‍म को रिलीज़ हुए ज्‍यादा समय नहीं हुआ है। इसमें हिंदुस्‍तान की प्राचीन सभ्‍यता को दिखाया गया था साथ ही उनके रहन-सहन और विचारों को भी दर्शाया गया था। हालांकि, दर्शकों को ये पीरियड फिल्‍म बिलकुल पसंद नहीं आई थी। इस मूवी ने बस 58 करोड़ का बिजनेस किया था जोकि ऋतिक जैसे सुपरस्‍टार के लिए बहुत कम है।

Picture credit : quora.com

गुजारिश

ये पीरियड फिल्‍म तो इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी कि शायद खुद ऐश्‍वर्या और ऋतिक इसके बारे में बात करना नहीं चाहते होंगें। इसमें ऋतिक ने एक पैरालाइज़ मरीज़ का किरदार निभाया था और ऐश उनकी केयरटेकर बनी थीं। फिल्‍म में देखने लायक कुछ भी नहीं था और शायद इस वजह से ये एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

काइट्स

इस फिल्‍म में ऋतिक ने नई हीरोइन बारबरा मोरी को लॉन्‍च किया था। फिल्‍म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी थीं लेकिन ना तो ये फिल्‍म चली, ना ऋतिक और बारबरा का अफेयर और ना ही बारबरा का करिया। बॉलीवुड में इस फिल्‍म को बारबरा की पहली और आखिरी फिल्‍म कहा जा सकता है। इस मूवी ने कुल 48.30 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि, फिल्‍म के रोमांटिक गाने लोगों को बहुत पसंद आए थे।

जरुर पढ़ें – आमिर खान की फ्लॉप फ़िल्म

लक्ष्‍य

मिशन कश्‍मीर के बाद ऋतिक और प्रीति जिंटा की जोड़ी फिल्‍म लक्ष्‍य में भी दिखाई दी थी। दर्शकों ने इस बार भी दोनों की जोड़ी को नकार दिया। इसमें ऋतिक फौजी बने थे और प्रीति ने रिपोर्टर का किरदायर निभाया था। फिल्‍म ने कुल 23.5 करोड़ का बिजनेस किया था।

मैं प्रेम की दीवानी हूं

ऋतिक के करियर में इस फिल्‍म का नाम ना ही लिया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि इसमें करीना और ऋतिक दोनों ने ही बहुत बकवास एक्टिंग की थी। दोनों की एक्टिंग को देखकर दर्शकों के आंसू तक निकल आए थे। फिल्‍म में ऋतिक, करीना और अभिषेक बच्‍चन के बीच लव ट्राएंगल दिखाया गया था। ऋतिक और करीना के आगे अभिषेक ने बहुत बढिया एक्टिंग की थी।

जरुर पढ़ें – आमिर खान की फ्लॉप फ़िल्म

मुझसे दोस्‍ती करोगी

एक बार फिर से ऋतिक करीना के साथ लव ट्राएंगल में फंस गए थे और बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे। इसमें ऋतिक और करीना के साथ रानी मुखर्जी भी मुख्‍य किरदार में थीं। भले ही फिल्‍म ना चली हो लेकिन इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्‍म ने कुल 12.9 करोड़ का बिजनेस किया था।

ना तुम जानो ना हम

अगर ऋतिक ने सबसे खराब फ्लॉप फिल्‍म किसी के साथ दी है तो बदनसीब लड़की हैं ईशा देओल। दोनों ने ही अपने करियर के शुरुआती दिनों में ना तुम जानो ना हम फिल्‍म को साइन किया था और आज तक कोई नहीं जान पाया कि दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में ऐसा रिस्‍क क्‍यों लिया। इसमें सैफ अली खान भी नज़र आए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्‍म ने बस 8.5 करोड़ का बिजनेस किया था।

आप मुझे अच्‍छे लगने लगे

ऋतिक ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अमीषा पटेल के साथ बहुत फिल्‍में की थीं। भले ही इन दोनों की डेब्‍यू फिल्‍म जबरदस्‍त हिट रही हो लेकिन इसके बाद दोनों ने एक भी साथ में हिट फिल्‍म नहीं दी। इसके बाद से ही अमीषा का करियर तो फ्लॉप हो गया लेकिन ऋतिक के पास फिर भी कुछ फिल्‍में थीं। इस फिल्‍म ने बस 8.45 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

जरुर पढ़ें – 80 के दशक के टीवी सीरियल्‍स

अब आप भी सोच रहे होंगें कि अपने करियर की शुरुआत में ही इतनी सारी फ्लॉप फिल्‍में देकर ऋतिक स्‍टार कैसे बन गए।

भई! अगर टैलेंट हो और किस्‍मत आपका साथ दे और आपके खुद के पिता डायरेक्‍टर हों तो आपको सुपरस्‍टार बनने से कौन रोक सकता है। फिल्‍मों के अलावा ऋतिक अपनी पत्‍नी सुजैन से तलाक और कंगना से अफेयर के चलते विवाद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

हिंदी जगत से जुड़ी ऐसी सभी जानकारी पाने के लिए like करें हमारा Facebook पेज

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here