न्यूयार्क ।। ईरान द्वारा रिहा किए गए दो अमेरिकी यात्री रविवार को न्यूयार्क पहुंच गए। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच दो वर्षो से अधिक समय से जारी राजनीतिक संकट का अंत हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जोश फेट्टल और शेन बाउर जुलाई 2009 से ही ईरान में जासूसी के आरोप में कैद थे। दोनों को बुधवार को तेहरान की एक जेल से 10 लाख डॉलर की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया।

न्यूयार्क पहुंचने के बाद संवाददाता सम्मेलन में दोनों ने तैयार किया हुआ बयान पढ़ा। फेट्टल ने कहा, “शुरू से ही हमें सिर्फ इसलिए बंधक बनाए रखा गया, क्योंकि हम अमेरिकी थे। ईरान ने हमारे मामले को हमेशा अमेरिका के साथ अपने राजनीतिक विवाद के साथ जोड़ कर रखा।”

बाउर ने कहा, “हालांकि मजेदार बात यह है कि सारा, जोश और मैं खुद अमेरिका की ईरान नीति का विरोध करता हूं, जिसके कारण यह संकट हमारे लिए यादगार बन गया है।”

ज्ञात हो कि इन दोनों अमेरिकी नागरिकों को एक अन्य अमेरिकी नागरिक सारा शॉउर्ड के साथ ईरान में 31 जुलाई, 2009 को गिरफ्तार कर लिया गया था। तीनों पर ईरान की पश्चिमी सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश करने का आरोप था और बाद में तीनों पर जासूसी का आरोप लगाया गया था।

अमेरिकी सरकार ने इन आरोपों को पूर्णतया दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। महिला अमेरिकी नागरिक सारा शॉउर्ड को तेहरान ने सितम्बर 2010 में उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए 500,000 डॉलर की जमानत राशि पर रिहा कर दिया था।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here