नई दिल्ली ।। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय फुटबाल टीम के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री को वर्ष 2011 का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुना है। छेत्री का चयन इंडियन लीग (आई-लीग) में खेलने वाली टीमों के कोचों के मतों के आधार पर किया गया। कोचों ने इस सम्मान के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन किया था लेकिन छेत्री को सबसे अधिक मत मिले।

इस सम्मान के लिए भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में प्रदर्शन के अलावा मैदान के अंदर और बाहर किसी भी खिलाड़ी के व्यवहार पर नजर रखी गई।

छेत्री ने 2011 सत्र में भारतीय टीम के लिए 17 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले और 13 गोल किए। यह इस वर्ष किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा किया गया सबसे अधिक गोल है।

इसके अलावा छेत्री ने क्लब स्तर पर खेलते हुए 20 मैचों में कुल 11 गोल किए। इसी वर्ष छेत्री को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया और हाल ही में समाप्त सैफ चैम्पियनशिप में वह मैन ऑफ द चैम्पियनशिप चुने गए थे।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here