अबू धाबी ।। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने संयुक्त अरब अमीरात के शहर अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ मंगलवार से खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में धीमी शुरुआत की है।टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने 22 ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन बना लिए...
बेंगलुरू ।। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद अब येदियुरप्पा या तो वापस जेल जा सकते हैं, या फिर अस्पताल में बने रहने के लिए प्रशासन से अनुरोध कर सकते हैं।न्यायमूर्ति बी.वी. पिंटो ने येदियुरप्पा द्वारा अंतरिम जमानत के लिए दायर...
चटगांव ।। कप्तान डेरेन सैमी का कहना है कि बांग्लादेश के खिलाफ दो एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ड्रेसिंगरूम का माहौल काफी अच्छा हो गया है।बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है।सैमी ने सोमवार को कहा, "हमारे बल्लेबाज रन बना रहे हैं...
वेलिंग्टन ।। रग्बी विश्व कप का फाइनल मेजबान न्यूजीलैंड और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शुक्रवार को होगा। न्यूजीलैंड ने यह खिताब एक बार जीता है जबकि फ्रांसीसी टीम दो बार उपविजेता रही है।न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को 20-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है वहीं फ्रांस ने वेल्स को रोमांचक मुकाबले में...
लखनऊ ।। गम्भीर रूप से बीमार प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल को साहित्य जगत का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार अब मंगलवार को अस्पताल में ही प्रदान किया जाएगा।उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल.जोशी ज्ञानपीठ की ओर से शाम करीब पांच बजे गोमतीनगर स्थित सहारा अस्पताल जाकर श्रीलाल शुक्ल को सम्मानित करेंगे। उन्हें पुरस्कार स्वरूप शॉल, स्मृति चिन्ह और पांच लाख रुपये...
लंदन ।। हॉलिवुड अभिनेता पर्सी ब्रॉस्नैन को उनके सहायतार्थ कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें सेंट जॉन्स हेल्थ सेंटर फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया है।ब्रॉस्नैन को 15 अक्टूबर को कैरिटस पुरस्कार दिया गया। सम्मान समारोह में ब्रॉस्नैन को अपनी सामुदायिक सेवाओं के जरिए दूसरों के प्रति प्रेम व फिक्र प्रदर्शित करने वाली हस्ती बताया गया।इस...
नई दिल्ली ।। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को निर्देश दिया कि 31 दिसम्बर तक सभी सरकारी विद्यालयों में शौचालय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी और न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की पीठ ने कहा कि यदि स्थायी सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई जा सकतीं तो 30 नवम्बर तक अस्थायी सुविधाएं हरहाल में सुलभ कराई...
हैदराबाद ।। आंध्र प्रदेश में एक महीने बाद सिंगारेनी कोइलरिज कम्पनी लिमिटेड में कोयले का उत्पादन मंगलवार को पुन: शुरू हो गया। आंदोलन की वजह से उत्पादन लम्बे समय से ठप्प हो गया था।तेलंगाना क्षेत्र में लम्बे समय से बंद स्कूलों और कॉलेजों में भी शिक्षण कार्य प्रारम्भ हो गया है।उल्लेखनीय है कि तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर...
नई दिल्ली ।। हज यात्रा के लिए वीआईपी कोटे पर सवाल उठाते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह 2012 के लिए हज नीति निर्धारित करेगा।न्यायमूर्ति आफताब आलम और न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने हर वर्ष मक्का जाने वाले हज यात्रियों के सामने आने वाली कठिनाइयों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
कराची ।। पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर किए गए मध्यक्रम के बल्लेबाज उमर अकमल का कहना है कि वह केवल सीमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छा कर सकते हैं, इस ठप्पे (टैग) को वह अपने ऊपर से हटाना चाहते हैं।दक्षिण अफ्रीका के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जारी टेस्ट श्रृंखला में अकमल को पाक टीम में जगह...
Popular Updates
संभोग के बाद क्या चाहती हैं महिलाएं ?
आमतौर पर पुरुष संभोग के तुरंत बाद या तो सो जाते है, या फिर अपने पार्टनर से दूर हट जाते हैं। ऐसा करने पर पार्टनर...
ज़रूर पढ़ें
वह नेता जिसकी एक आवाज पर थम जाती थी मुंबई।
मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। मुंबई के ऊपर राज करना मतलब देश की आर्थिक संसाधन पर कब्जा होना के बराबर माना...











