बीजिंग ।। रूसी प्रधानमंत्री व्लादमीर पुतिन ने मंगलवार को चीन के साथ घनिष्ठ आर्थिक सम्बंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के ढेरों साझे हित हैं।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुतिन दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच 16वीं नियमित बैठक के लिए दो दिवसीय चीन दौरे पर हैं।पुतिन ने चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के साथ बीजिंग में...
बेंगलुरू ।। प्रमुख सॉफ्टवेयर कम्पनी, इंफोसिस लिमिटेड ने दूसरी तिमाही में कम्पनी के अच्छे प्रदर्शन के बाद चालू वित्त वर्ष (2011-12) के लिए अपने समेकित राजस्व के गाइडेंस को छह प्रतिशक तक बढ़ा कर 33,795 करोड़ रुपये कर दिया है। दूसरी तिमाही में राजस्व 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 8,099 करोड़ रुपये हो गया।इंफोसिस की ओर से बुधवार को...
जेद्दा ।। सउदी अरब में वार्षिक हज यात्रा पर निकले पांच भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।भारतीय महा वाणिज्य दूत की ओर से मंगलवार को यहां जारी किए गए बयान में कहा गया, "हज यात्रा के दौरान अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें से चार भारतीय हज समिति के तहत आए थे और एक निजी...
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) ।। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी18 (पीएसएलवी-सी18) का बुधवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया। यह यान अपने साथ भारतीय-फ्रांसीसी उष्ण कटिबंधीय मौसम उपग्रह मेघा-ट्रॉपिक्स व तीन अन्य छोटे उपग्रह लेकर रवाना हुआ।इस तरह का अंतरिक्ष मिशन शुरू करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश है। इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...
हरारे ।। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेली जाने वाली आगामी ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए चुनी गई जिम्बाब्वे की टीम में बल्लेबाज कीगन मेथ की वापसी हुई है।15 सदस्यीय टीम में मेथ की वापसी हुई है। मेथ हाल में मुंह की चोट की समस्या से उबरे हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ हाल में शानदार प्रदर्शन...
लाहौर ।। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच मोहसिन खान का कहना है कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर श्रृंखला जीतने की कोशिश करेगी।पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच, पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला और एक ट्वेंटी-20 मैच खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले तटस्थ स्थल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाएंगे। पहला टेस्ट...
वाशिंगटन ।। अमेरिकी वित्त विभाग ने देश में सऊदी अरब के राजदूत की हत्या की कोशिश से जुड़े पांच व्यक्तियों के खिलाफ मंगलवार को प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा है कि इन पांचों व्यक्तियों में कासिम सुलेमानी, हामेद अब्दुल्लाही, अब्दुल रजा शहलाई और अली गुलाम शकूरी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड...
मुम्बई ।। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिवस बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स बढ़त के साथ 16,660.43 पर जबकि निफ्टी बढ़त के साथ 5011.20 पर खुला।सुबह करीब 10.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बढ़त का रुख बरकरार रखते हुए 16,737.98 पर जबकि नेशनल...
लंदन ।। गायिका-अभिनेत्री हिलेरी डफ कहती हैं कि वह गर्भवती होने के बाद अच्छा महसूस कर रही हैं लेकिन वह स्वीकार करती हैं कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि जैसे किसी एलियन ने उनके शरीर पर कब्जा कर लिया हो।डफ अपने पति माइक कॉमरी के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वह कहती हैं कि उन्हें...
लंदन ।। दिवंगत गायिका एमी वाइनहाउस के पिता अपनी बेटी की जीवनी लिखेंगे। प्रकाशक हार्पर कोलिन्स व वाइनहाउस के पिता के बीच इस जीवनी को लेकर एक नया अनुबंध हुआ है।माइकल वाइनहाउस की लिखी इस जीवनी का शीर्षक 'एमी, माई डॉटर' होगा। इस किताब की बिक्री से होने वाली आय एमी वाइनहाउस फाउंडेशन को दान की जाएगी।किताब का लोकार्पण...
Popular Updates
संभोग के बाद क्या चाहती हैं महिलाएं ?
आमतौर पर पुरुष संभोग के तुरंत बाद या तो सो जाते है, या फिर अपने पार्टनर से दूर हट जाते हैं। ऐसा करने पर पार्टनर...
ज़रूर पढ़ें
वह नेता जिसकी एक आवाज पर थम जाती थी मुंबई।
मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। मुंबई के ऊपर राज करना मतलब देश की आर्थिक संसाधन पर कब्जा होना के बराबर माना...











