Hindi7.com ।। हर पुरूष की यही चाहता है कि उसका जीवन-साथी उसके दैहिक व यौन-शक्ति से पूरी तरह संतुष्ट रहे। मगर आपने कभी सोचा है कि यौन-संबध बनाने के लिए जितना ध्यान मानसिक तैयारी और कामात्तेजना पर देना चाहिए, उतना ही ध्यान अपनी यौन-शाक्ति पर भी देना जरूरी होता है।

पुरूष यौन-शक्ति के अभाव में, एक बेहतरीन रोमांटिक माहौल में, भरपूर तैयारी के साथ बनाया गया शारीरिक-संबंध कारगर साबित नहीं होता है और जोड़े यौन-सुख से वंचित रह जाते हैं। फलत: आपस में दूरी बढ़ने लगती है।

जिन व्यक्तियों में यौन-शक्ति का अभाव होता है, वह यौन संबंधो के दौरान थोड़ी देर में ही खुद को कमजोर महसूस करने लगता है। इस यौन कमी से पीड़ित अधिकतर लोगो में संभोग से दूर भागने की प्रवृति बढ़ने लगती है। धीरे-धीरे ऐसा पुरूष अपने साथी के साथ यौन-संबंध बनाने में झिझकने लगता है।

हाल ही में, वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन किया। इस अध्ययन में पाया गया कि शारीरिक रूप से कमजोर और अस्वस्थ लोगों में यौन-शक्ति के कमजोर होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे ही यौन कमजोरियों को जानने का प्रयास करते हैं और साथ ही इनके निवारणों पर भी प्रकाश डालेंगे।

पुरूष यौन-शक्ति में कमी आने के कारण —

डिपरेशन — बहुत अधिक तनाव से होने वाले हार्मोन में परिवर्तन, पौष्टिक विकार,यौन-शाक्ति कम करने के मुख्य कारणों मे से एक है।

भारी व जटिल व्यायाम — आवश्यकता से अधिक भारी-भरकम व्यायामों का प्रशिक्षण शरीर में उपस्थित आवश्यक वसा को कम कर देता है, जिसका असर शरीर में जरूरी मेटाबोलिज्म तथा अन्य हार्मोनों पर प़डता है और यौन-शक्ति में कमी आने लगती है।

आहार — गर्म तथा अधिक मसालेदार आहर का प्रयोग भी इसका एक कारण है।

शराब का दुरूपयोग —  शराब, सिगरेट और तंबाकु के अत्याधिक सेवन से जननांग की कोशिकाएं शिथिल प़ड जाती हैं। यह यौन-शक्ति कमजोर होने का मुख्य कारण है।

बीमारियां — मधुमेह तथा उक्त-रक्तचाप भी यौन-शक्ति कम करता है।

यौन-शक्ति बढ़ाने के प्रभावी घरेलु उपाय —

खजूर — बादाम, पिस्ता खजूर तथा श्रीफल के बीजों को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण बनाएं। प्रतिदिन 100 ग्राम सेवन करें।

प्याज —  प्याज भी इसका एक कारगर उपाय है। सफेद कच्चे प्याज का प्रयोग अपने नित्य आहार में करें। इससे जरूर लाभ होगा।

सहजन — 15 ग्राम सहजन के फूलों को 250 मिली दूध में उबालकर सूप बनाएं। यौन-टॉनिक के रूप में इसका सेवन करें।

काले चने — काले-चने से बने खाद्य-पदार्थ जैसे डोसा आदि का हफ्ते में 2-3 बार प्रयोग करना काफी लाभकारी होता है।

गाजर — 150 ग्राम बारीक कटी गाजर को, एक उबले हुए अंडे के आधे हिस्से में, एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में एक बार सेवन करें। इसका प्रयोग लगातार 1-2 महीने तक करें।

भिंडी — प्राचीन भारतीय साहित्य के अनुसार 5-10 ग्राम भिंडी की ज़ड के पाउडर को एक गिलास दूध तथा दो चम्मच मिश्री में मिलाकर नित्य सेवन करने से आपकी यौन-शक्ति कभी कम नहीं होगी।

लहसुन — कच्चे लहसुन की 2-3 कलियों का प्रतिदिन सेवन करना यौन-शाक्ति बढ़ाने का बेहतरीन घरेलु उपचार है।

किशमिश — 30 ग्राम किशमिश को गुनगुने पानी में धोए, 200 मि.ली. दूध में उबाले तथा दिन में तीन बार सेवन करें। ध्यान रखिए कि प्रत्येक बार ताजा मिश्रण तैयार करें। धीरे धीरे 30 ग्राम किशमिश की मात्रा को 50 ग्राम तक करें।

सफेद मूसली — यूनानी चिकित्सा के अनुसार सफेद मूसली का प्रयोग भी बेहद लाभदायक होता है। 15 ग्राम सफेद मूसली को एक कप दूध में उबालकर दिन में दो बार पीने से यौन-शक्ति बढ़ती है।

अदरक — आधा चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच शहद और एक उबले हुए अंडे का आधा हिस्सा, सभी को एकसाथ मिलकार मिश्रण बनाएं। इसे प्रतिदिन रात को सोने से पहले एक महीने तक सेवन करें। मिश्रण ताजा ही हो।

ताजे फलों का सेवन — यौन-शक्ति दुर्बलता से पीड़ित रोगियों को प्रारंभ में 5-5 घंटे के अंतराल पर खासकर ताजे फलों का आहार लेना चाहिए। इसके बाद ही अपनी नियमित खुराक की प्रक्रिया को धीरे-धीरे अपनाना चाहिए। यौन-शक्ति दुर्बलता वाले रोगी को धूम्रपान, शराब, चाय और कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा सफेद चीनी और मैदे व इनसे बने उत्पादों के सेवन से हरसंभव परहेज करना चाहिए।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here