लंदन ।। रोजाना यदि आप व्यायाम पर सिर्फ 15 मिनट भी खर्च करते हैं, तो आपकी आयु तीन वर्ष बढ़ सकती है। शुरुआती व्यायाम से जहां मृत्यु दर में 14 फीसदी की कमी आ सकती है, वहीं 15 मिनट अतिरिक्त व्यायाम से मृत्यु दर में चार फीसदी और कमी लाई जा सकती है।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक इसी क्रम में व्यायाम की अवधि को यदि अधिकतम 100 मिनट रोजाना तक बढ़ाया जाए, तो मृत्यु की सम्भावना में उसी अनुपात में कमी आती जाती है। हालांकि इस अवधि को 100 मिनट रोजाना से अधिक बढ़ाने से कोई अतिरिक्त लाभ नहीं होता।

ताइवान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य शोध संस्थान के शोध प्रमुख चि-पांग ने कहा, “रोजाना 15 मिनट सामान्य व्यायाम करने वाले लोगों का स्वास्थ्य निष्क्रिय लोगों से बेहतर पाया गया है।”

इस शोध के मुताबिक सामान्य व्यायाम कैंसर से भी रक्षा करता है। निष्क्रिय लोगों में कैंसर से मरने की प्रवृत्ति साधारण व्यायाम करने वालों की तुलना में 11 फीसदी अधिक पाई गई।

इस शोध में 1996 से 2008 तक 20 वर्ष से अधिक अवस्था के चार लाख लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी गई। शोध में पाया गया कि पहले 15 मिनट के व्यायाम के बाद प्रत्येक अतिरिक्त 15 मिनट व्यायाम से कैंसर से मृत्यु की प्रवृत्ति में एक फीसदी की गिरावट आती है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here