Picture credit : thehealthsite.com

गर्मी का मौसम बहुत खास होता है और इस मौसम में खाने की भी कई सारी चीज़ों की वैरायटियां मार्केट में मौजूद रहती हैं। गर्मी में आम की भी बहार आती है और शायद इस वजह से भी लोगों को बेसब्री से गर्मी का इंतज़ार रहता है।

वैसे तो आम की कई किस्‍में हैं जो अपने-अपने स्‍वाद और फायदों के लिए जानी जाती हैं लेकिन आज हम आपको कच्‍चे आम के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कच्‍चे आम खाने के फायदे

कच्‍चे आम का तो नाम सुनते ही मुंह में खटास का अहसास होने लगता है। गर्मी में कच्‍चे आम खूब मिलते हैं। कुछ लोग कच्‍चे आम का अचार डालते हैं तो कुछ इसकी सब्‍जी या कच्‍चे आम का पल्‍प बनाते हैं।

आपको बता दें कि कच्‍चे आम ना केवल अनोखा स्‍वाद देते हैं बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको गर्मी के मौसम में खासतौर पर मिलने वाले कच्‍चे आम के फायदों के ही बारे में बताने जा रहे हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

गर्मी के मौसम में पेट खराब होने की शिकायत बहुत रहती है। पेट संवेदनशील हो जाता है और इस वजह से जल्‍दी पेट खराब होने की शिकायत रहती है। कच्‍चे आम के सेवन से पेट खराब होने की समस्‍या से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही कच्‍चे आम पाचन तंत्र को भी मजबूत करते हैं।

raw-mango-benefits
Picture credit : thehealthsite.com

मसूड़ों के लिए गुणकारी

विटामिन सी से भरपूर कच्‍चे आम मसूड़ों को भी फायदा पहुंचाते हैं। मसूड़ों से खून बहता है तो आप कच्‍चे आम के सेवन से इसे रोक सकते हैं। साथ ही आम दांत भी मजबूत करते हैं और सांसों की दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाते हैं।

जरुर पढ़ें – ए.सी. में रहने के नुक़सान

वजन कम करने में मददगार कच्‍चे आम में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जोकि शरीर में जमा एक्‍स्‍ट्रा फैट को घटाता है। इस तरह वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो आपको अपने आहार में कच्‍चे आम को शामिल करना चाहिए।

लू से बचाए

गर्मी में लू लगने की समस्‍या भी बहुत होती है और कच्‍चे आम आपको इस मुश्किल से बचा सकते हैं। साथ ही गर्मियों में जब त्‍वचा पर लाल रंग के दाने होने लगते हैं तो उसमें भी कच्‍चे आम आराम देते हैं। ये शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं।

गर्मी में पसीना बहुत आता है और अगर आप कच्‍चे आम का रस पीएं तो ज्‍यादा पसीना निकलने की दिक्‍कत दूर हो सकती है। ज्‍यादा पसीना बहने से आयरन और सोडियम क्‍लोराइड की कमी होने से भी आम का रस बचाता है।

जरुर पढ़ें – गर्मी की हीट को बीट करने के लिए खाएं तरबूज

एसिडिटी से छुटकारा

अगर आपको एसिडिटी या सीने में जलन की शिकायत रहती है तो कच्‍चे आम आपको इससे निजात दिला सकते हैं। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए कच्‍चा आम काटकर खाएं। इसके अलावा कई महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस की शिकायत रहती है और खट्टा खाने का भी मन करता है। ऐसे में आप कच्‍चा आम या इसका अचार खा सकती हैं। ये मॉर्निंग सिकनेस को भी ठीक करता है।

benefits-of-raw-mango
Picture credit : youtube.com

एनर्जी से भरपूर

आपने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि कच्‍चे आम से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। सेहत विशेषज्ञों की मानें तो खाने के बाद कच्‍चा आम खाने से दोपहर के बाद होने वाली थकान को दूर किया जा सकता है। साथ ही कच्‍चा आम लिवर को भी मजबूत करता है। ये आंतों को साफ करता है।

जरुर पढ़ें – गर्मियों में सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है खीरा

खून साफ करे और कब्‍ज करे दूर

कच्‍चे आम रक्‍त विकारों के लिए भी फायदेमंद होता है क्‍योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है। कच्‍चे आम खाने से रक्‍त वाहिकाओं का लचीलापन बढ़ जाता है और ये नई रक्‍त कोशिकाएं बनाने में मदद करती हैं। अगर आपको कब्‍ज की समस्‍या है तो आपको कच्‍चे आम खाने शुरु कर देने चाहिए। कच्‍चे आम काटकर उस पर नमक या शहद डालकर खाएं।

अब तो आप समझ गए ना कि आपका पसंदीदा कच्‍चा आम ना सिर्फ स्‍वाद में बल्कि सेहत के लिए भी ब‍ढिया होता है।

हिंदी जगत से जुड़ी ऐसी सभी जानकारी पाने के लिए like करें हमारा Facebook पेज

4.1/5 - (9 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here